ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा, गंगा में डूबने से चार की मौत

पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा, गंगा में डूबने से चार की मौत

22-Jul-2024 09:03 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : भागलपुर में सावन की पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा हुआ है । यहां गंगा स्नान के दौरान 10 युवक गहरे पानी में जाने की वजह से तेज धार के साथ बहने लगे। उसके बाद  स्थानीय लोगों ने छह बच्चों को सकुशल बाहर निकाला लिया है। जबकिचार युवकों की डूबने से मौत की सूचना मिल रही है।


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट की है। मृतक बच्चे नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 11 दोस्त एकसाथ जल भरने गंगा घाट पर गए थे। मरने वालों में 2 नाबालिग हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।


वहीं, गोताखोरों व स्थानीय लोगों के मदद से छह यूवकों को जिंदा निकाल लिया गया है।सूचना के मुताबिक डूबे हुए चार में से तीन युवक के शवों को हीं अभी तक निकाला जा सका है. वहीं गोताखोरों द्वारा एक युवक की तलाश जारी है।


खबर पर अपडेट जारी है