ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड, सुबह में कोहरा भी करेगा परेशान

पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड, सुबह में कोहरा भी करेगा परेशान

27-Nov-2020 05:10 PM

PATNA : राज्य के अंदर मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले एक से दो दिनों में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे आएगा. पछुआ हवाओं ने बिहार का रुख कर लिया है लिहाजा अब कनकनी बढ़ेगी. 


पिछले 24 घंटों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई वहीं रात के तापमान में वृद्धि देखी गई. आसमान में बादल छाये रहे. राज्य में मिले 14 शहरों की लिस्ट में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेंटीग्रेड फारबिसगंज और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड डेहरी में दर्ज किया गया. वहीं राज्य के दक्षिणी-मध्य क्षेत्र के एक दो स्थानों पर थोड़ी बारिश भी देखी गई. 


आज बिहार की हवा के बहाव में थोड़े बदलाव भी दर्ज किये गए. पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवा बिहार में बहने लगी है. आने वाले समय में पछुआ हवा के कारण ठंड में वृद्धि हो सकती है. साथ ही बादलों के छंटने की वजह से रात के तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की जा सकती है और सुबह में कोहरे की सम्भावना है.