राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
02-Dec-2020 05:36 PM
PATNA : परिवहन विभाग द्वारा तीसरे दिन भी राज्यभर में ओवरलोडेड ट्रक और अन्य ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई के लिए विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया. सभी जिलों में चलाए गए अभियान के दौरान तीन दिनों में अब तक कुल 514 व्यावसायिक वाहनों को ओवरलोडेड तथा अन्य नियमों के उल्लघंन किये जाने पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है.
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बालू लदे एवं अन्य ओवरलोडेड वाहनों की जांच में अब तक 367 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है. वहीं ओवरलोडेड 124 वाहनों (ट्रक, बस एवं अन्य व्यावसायिक वाहन) के परमिट रद्द करने की अनुशंसा संबंधित जांच पदाधिकारियों द्वारा की गई है. परिवहन सचिव ने बताया कि ओवरलोडिंग वाहनों का परिचालन किया जाना सड़क सुरक्षा नियम एवं मोटर वाहन अधिनियमों का उल्लंघन है. ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार एक सप्ताह तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा.
इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया गया है कि ओवरलोडिंग पर कड़ाई से कार्रवाई करें. ओवरलोडिंग वाहनों जांच एवं कार्रवाई के लिए जिला परिवाहन पदाधिकारी, एमवीआई और ईएसआई को निर्देश दिया गया है. सभी जिलों में चले ओवरलोडिंग विशेष जांच अभियान में ट्रक, बस एवं अन्य ओवरलोडिंग व्यावसायिक वाहनों पर तीन दिनों में अब तक कुल लगभग 2 करोड़ 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.