ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / news / PUBG के चक्कर में दोस्तों ने ही दोस्त को मार डाला, नदी में...

PUBG के चक्कर में दोस्तों ने ही दोस्त को मार डाला, नदी में फेंकी लाश

04-Feb-2021 10:05 AM

DESK : PUBG के चक्कर में दोस्तों ने ही दोस्त को मार डाला और शव को छिपाने की नियत से गंडक नदी में लाश फेंक दी. पूरा मामला गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है. 

जहां नाबालिग छात्र ने मोबाइल गेम पबजी खेलने के विवाद में अपने ही दोस्त की हत्या कर दिया. मृतक 11वीं क्लास का छात्र था. परिजनों के अनुसार रोशन पिछले कई दिनों से लापता था. जिसके बाद परिजनों ने कुचायकोट थाना में अपहरण की एक एफआईआर दर्ज कराई था. 

अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर छात्र  के तीन दोस्तों को हिरासत में लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की थी.पूछताछ के दौरान दोस्त टूट गए और उन्होंने पूरा मामला बताया. 

दोस्त ने बताया कि उन्होंने हत्या करने का बाद रोशन के शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया है. लड़कों के बयान के बाद विशम्भरपुर पुलिस ने कलमटिहानिया गांव पहुंची और गंडक नदी में शव बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. मृतक छात्र की पहचना 14 साल के रोशन अली के रुप में की गई है. आरोपी दोस्तों ने बताया कि मोबाइल में  गेम खेलने  में रोशन ने हमलोगों को  काफी पीछे छोड़ दिया था. इसके बाद गुस्से  में आकर उन्होंने रोशन की हत्या कर दी और शव को गंडक नदी में फेंक दिया. अब पुलिस शव की तलाश कर रही है.