ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / ओमिक्रॉन को लेकर पटना के NMCH में तैयारी, 100 बेड और ऑक्सीजन टैंक...

ओमिक्रॉन को लेकर पटना के NMCH में तैयारी, 100 बेड और ऑक्सीजन टैंक की व्यवस्था

04-Dec-2021 12:12 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने जहां पूरी दुनिया में दहशत फैला दिया है. वहीं भारत के कर्नाटक और दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के संभावित मरीज मिलने से देशवासियों में डर का माहौल बना हुआ है. हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने इस नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए अभी से ही बड़े अस्पतालों में इसकी तैयारी शुरू कर दी है. 


वहीं राजधानी के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल NMCH में भी इस नए वैरिएंट से निपटने के लिए अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था की है. साथ ही सभी बेड को नए संसाधनों से लैस और हाईटेक किया गया है. NMCH के अधीक्षक ओमिक्रॉन वैरिएंट के संभावना को देखते हुए अस्पताल के वार्ड और बेड की निरीक्षण कर रहें. 


साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई रूम और ऑक्सीजन सिलेंडर का मुआयना कर रहे हैं. अस्पताल के अधीक्षक का कहना है कि अभी बिहार में ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा नहीं है लेकिन इसकी संभावना को देखते हुए अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड विभाग में 100 बेड की व्यवस्था की गई है. 


उन्होंने बताया कि सभी वार्ड में लगा बेड ऑक्सीजन से लैस और हाईटेक है, जो संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्रयाप्त है. लिक्यूड ऑक्सीजल टैंक की भी व्यवस्था है जो ऑक्सीजन मात्रा में कमी होने पर टैंक द्वारा आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा. वहीं अधीक्षक ने लोगों से अपील किया है की मास्क, सोशल डिस्टेंस और सेनेटाइजर का प्रयोग करे और संक्रमण से बचे.