Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई
02-May-2021 11:50 AM
DESK: देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ओडिशा सरकार ने राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। लॉकडाउन बुधवार (5 मई) की सुबह से बुधवार (19 मई) तक लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और हेल्थ सेवाओं को छूट दी गयी है। अपने जरूरी कार्यों को लेकर लोग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक घर से 500 मीटर के दायरे में निकल सकेंगे। बीते चौबीस घंटे में ओडिशा में कोरोना के 8015 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल 69453 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। कोरोना के अब तक 4,62,622 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में अब तक 2068 मौतें हो चुकी है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया।
देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में लगातार कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों से बढ़ोतरी से लोगों में खौफ है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, दवा और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। रविवार को ओडिशा सरकार ने प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी।