मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
26-Sep-2021 08:57 PM
DESK: आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिले श्रीकाकुलम से बंगाल की खाड़ी में गए 6 मुछआरों के रविवार शाम को लापता होने की जानकारी मिली है। चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ तट की ओर बढ़ रहा है और इसके मध्यरात्रि में तट से टकराने की आशंका जतायी जा रही है। गुलाब तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश के तीन तटीय जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगर और श्रीकाकुलम में मध्यम बारिश हो रही है।
चक्रवाती तूफान गुलाब तेज गति से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। रविवार की शाम 6 बजे से लैंडफॉल भी शुरू हो गया है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तटों के लिए अलर्ट जारी किया है।
चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके चक्रवात ‘गुलाब’ को देखते हुए पूरी तरह से तैयार हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शनिवार को चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ में बदल गया है। जिसके चलते उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है। जहां चक्रवाती तूफान गुलाब से भारी तबाही होने की संभावना है।