मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
12-Apr-2020 10:46 AM
DESK : फोर्ब्स ने 20 सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम मालिकों की लिस्ट जारी कर दी है. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी पहले स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ और बास्केटबॉल टीम लॉस एंजिलिस क्लिपर्स के मालिक स्टीव बॉलमर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. बॉलमर के पास 3.95 लाख करोड़ रुपए है.
फोब्स के अनुसार पिछले साल बॉलमर की नेटवर्थ 41.2 अरब डॉलर थी, जो इस साल बढ़कर 52.7 अरब डॉलर हो गई है. वहीं बॉलमर दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में भी 11 वीं स्थान पर हैं. मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले साल 50 अरब डॉलर थी, वहीं इस साल दुनियाभर में आई मंदी की वजह से तेल और गैस से जुड़ी उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हुई है. जिसके बाद अनकी नेटवर्थ 13 अरब डॉलर घटकर 36.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई, जिसके बाद वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
बॉलमर सिर्फ कमाई के मामले में ही आगे नहीं हैं, बल्कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भी आगे बढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं. बॉलमर ने कोरोना के वैक्सीन पर रिसर्च करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन को रि1 0 मिलियन डॉलर दान किए हैं.