ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / नियोजित शिक्षकों के सर्टिफिकेट निकले फर्जी, FIR दर्ज कर शिक्षा विभाग ने शुरु...

नियोजित शिक्षकों के सर्टिफिकेट निकले फर्जी, FIR दर्ज कर शिक्षा विभाग ने शुरु की कार्रवाई

24-Jan-2020 02:11 PM

By Pranay Raj

NALANDA: शिक्षक बहाली में गड़बड़ी का एक से बढ़कर एक मामला सामने आ रहा है।अब नालंदा जिले में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।  4 शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जब जांच की गयी तो सर्टिफिकेट फर्जी पाये गए हैं। शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों पर एफआईआर कर कार्रवाई शुरु कर दी है।


डीपीओ स्थापना अरिंजय कुमार ने बताया कि जिले के चार शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें राजगीर प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय विजयनगर की पंचायत शिक्षिका सीमा कुमारी और सिलाव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बड़गांव की सुषमा देवी के बिहार संस्कृत बोर्ड से निर्गत मध्यमा प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। इन दोनों शिक्षिकाओं पर राजगीर और सिलाव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


डीपीओ स्थापना ने बताया कि इस्लामपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पत्तीबिगहा के प्रखण्ड शिक्षक निलेश कुमार और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैदीखुर्द के शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा के भूपेंद्र नारायण मंडल वि वि मधेपुरा से निर्गत बीएड प्रमाण पत्र फर्जी पाये गए हैं। इन दोनों शिक्षकों पर इस्लामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होनें बताया कि सभी शिक्षकों से वेतन की राशि वापस लेने के लिए सभी नियोजन इकाइयों को पत्र भेज दिया गया है।