बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Mar-2020 02:21 PM
PATNA : कोरोना वायरस को लेकर देश भर को लॉक डाउन कर दिया गया है. बिहार में भी इसका काफी असर देखा जा रही है. लॉक डाउन के बीच बिहार के नियोजित शिक्षकों ने 31 मार्च को यान कि कल उपवास में रहने का आह्वान किया है. इसके साथ ही प्रदेशभर के शिक्षक 2 अप्रैल को वेदना दिवस मनायेंगे. हालांकि शिक्षकों ने यह भी कहा कि आपदा की इस घड़ी में हड़ताली शिक्षक समाज के साथ है.
शिक्षक हड़ताल पर सरकार के चुप्पी से लॉकडाउन में चल रहे शिक्षकों में व्यापक आक्रोश है. जनवरी महीने के वेतन भुगतान को तोहफा बता रहे सरकार के आलाअफसरों के बयान पर हड़ताली शिक्षकों ने नाराजगी प्रकट की है. सहायक शिक्षक- राज्यकर्मी का दर्जा पूर्ण वेतनमान व सेवाशर्त की मांग पर शिक्षक फरवरी मध्य से ही हड़ताल पर हैं. लेकिन सरकार हड़ताली शिक्षकों से बात नही कर रही है. इन मसलों को लेकर शिक्षक लॉकडाउन में भी अपना आक्रोश प्रकट करने से नही रुक रहे हैं.
हड़ताली शिक्षकों ने घर को ही आंदोलनस्थल बनाकर अपनी आवाज उठानी शुरु कर दी है. इसी क्रम में हड़ताली शिक्षक समूहों ने कोरोना संकट में शिक्षकों के प्रति उपेक्षापूर्ण सरकारी व्यवहार के खिलाफ हड़ताली 4 लाख शिक्षक सपरिवार अपने घर में बैठ उपवास करेंगे. वहीं 2 अप्रैल को शिक्षक वेदना दिवस मनाते हुए अपने घरों में अपने अपने धर्मानुसार पुजा, हवन, नमाज, अरदास करते हुए सरकार के संवेदनशीलता की कामना करेंगे. इस बाबत जानकारी देते हुए टीइटी और एसटीइट उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पांडेय ने कहा कि शिक्षक आपदा की इस घड़ी में हड़ताली शिक्षक समाज के साथ है. बिहार का शिक्षक समाज धैर्य और साहस के साथ जनता के समक्ष आये कोरोना संकट और अपने साथ हो रहे भेदभाव का मुकाबला कर रहा है. सरकार को मानवता को ध्यान में रखते हुए दो महीने का वेतन भुगतान करना चाहिए.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...