केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
13-Mar-2020 07:20 PM
PATNA : नियोजित शिक्षकों के आंदोलन से लगातार सरकार के पसीने छूट रहे हैं. एक तो सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है तो वहीं हड़ताली शिक्षकों के आंदोलन ने सरकार के नाक में दम कर रखा है. नियोजित शिक्षकों ने आगामी 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में रैली बुलाई थी, लेकिन इसके लिए उन्हें गांधी मैदान का आवंटन नहीं किया गया है.
नियोजित शिक्षकों की तरफ से 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में बुलाई गई रैली को रोकने के लिए पटना पुलिस ने बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति को दिशा निर्देश जारी किया है.
शिक्षकों की रैली को प्रशासनिक इजाजत नहीं दिए जाने के पीछे बिहार दिवस के कार्यक्रम के आयोजन को वजह बताया गया है. पटना पुलिस की तरफ से शिक्षक संगठनों को जारी किए गए आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि 23 से लेकर 24 मार्च तक गांधी मैदान में बिहार दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन किया जाना है, लिहाजा किसी भी तरह के रैली जुलूस और धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती,