ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम

Home / news / नियोजित शिक्षक के सुसाइड अटेम्प्ट का मामला, सीतामढ़ी DEO से रिपोर्ट तलब

नियोजित शिक्षक के सुसाइड अटेम्प्ट का मामला, सीतामढ़ी DEO से रिपोर्ट तलब

07-Jul-2020 09:19 PM

PATNA : सीतामढ़ी जिले में नियोजित शिक्षक के सुसाइड अटेम्प्ट का मामला गरमा गया है. इस मामले में तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है. सीतामढ़ी के DEO से कहा गया है कि वह इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट दें. साथ ही साथ खुदकुशी का प्रयास करने वाले नियोजित शिक्षक का वेतन किन परिस्थितियों में रोका गया इसकी जानकारी भी मांगी है.


मामला सीतामढ़ी के डुमरा स्थित परेड स्थल मैदान का है. जहां ध्वजा रोहन मंच पर शिक्षक ने खुद की नस काट अपने खून से 'भ्रष्टाचार मुर्दाबाद' लिखा और आत्महत्या की कोशिश की. खून से लतपथ शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो बेला थाना क्षेत्र के नरगा गांव निवासी संजीव कुमार बताये जा रहे हैं. शिक्षक प्रतिनियुक्ति बरियारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय लपटी टोला में हुई है.


बता दें कि इस मामले में शिक्षक के पॉकेट से लंबित वेतनमान को लेकर डीएम को संबोधित 28 जनवरी 2019 का आवेदन बरामद हुआ था. जख्मी शिक्षक संजीव ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षक होने के बावजूद उसका वेतन जुलाई 2015 से ही विभाग द्वारा बंद किया गया हुआ है. उसने बताया कि वो अपने लंबित वेतन को लेकर पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट कर थक गया है. लेकिन किसी तरह का सहयोग न मिलने के कारण फ्रस्टेड हो ये कदम उठाने पर विवश हुआ. अब इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है.


news image