ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

नीतीश शासन में भ्रष्टाचार की फिर खुली पोल, RJD के मंत्री बोले... मुख्यमंत्री को सारी बात बताएंगे

नीतीश शासन में भ्रष्टाचार की फिर खुली पोल, RJD के मंत्री बोले... मुख्यमंत्री को सारी बात बताएंगे

17-Sep-2022 12:04 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ नई सरकार का गठन तो कर लिया लेकिन आरजेडी कोटे के मंत्रियों की तरफ से पिछली सरकार से लेकर अब तक जारी भ्रष्टाचार के मसले पर आईना दिखाने का काम जारी है। पिछले दिनों कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर खुले मन से जो कहा और कैबिनेट की बैठक के दौरान नीतीश कुमार से जिस तरह उनकी बहस हुई उसके बाद अब यह बात साफ होते जा रही है कि आरजेडी सरकार में हावी अफसरशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के साथ खड़े दिखना चाहती है। यही वजह है कि मंत्री सुधाकर सिंह के बाद अब नीतीश कैबिनेट में शामिल आरजेडी कोटे से एक और मंत्री ने भ्रष्टाचार के मामले में नीतीश कुमार से शिकायत करने की बात कही है।


दरअसल, यह पूरा मामला बिहार राज्य सहकारी बैंक की वार्षिक आम सभा की बैठक से जुड़ा हुआ है। बैठक में इस बात का खुलासा हुआ कि सहकारी बैंक के 15 करोड़ रुपए डकार लिए गए और अधिकारी से लेकर सरकार तक में बड़े पदों पर बैठे लोग इस मामले पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। वैशाली जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विष्णु देव राय ने इस बात का खुलासा किया कि अफसरों के कारनामे की वजह से बैंक के 15 करोड़ रुपए डकार लिए गए। विष्णु देव राय ने खुले मन से कहा कि मुर्गी का अंडा खाए तो कोई बात नहीं लेकिन यहां तो मुर्गी ही खा ली जा रही है। विष्णु देव राय का आरोप है कि मेरे बैंक से 2010 में 15 करोड़ वैद्यनाथ कमेटी की अनुशंसा वाली राशि आई थी। 2012 में जब मैं आया तो एक रुयपा भी बैंक में नहीं था। तब से लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन 15 करोड़ कहां गए, कौन यह रकम खा गया यह कोई नहीं बता पा रहा। इस बात की शिकायत विष्णु देव राय ने राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के सामने की। सुरेंद्र प्रसाद यादव वार्षिक आम सभा बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।


विष्णु देव राय आरजेडी से जुड़े रहे हैं। ऐसे में मंत्री सुरेंद्र यादव ने उनके इस आरोप को गंभीरता से लिया । मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अब शांत हो करके मेरी बात सुनिए, आप गार्जियन हैं। मंत्री ने भरोसा दिया कि वह इस पूरे मामले की जानकारी राज्य के मुखिया नीतीश कुमार को देंगे। मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं और इस समस्या का समाधान निकलवाने के लिए भी वह मुख्यमंत्री से बातचीत कर प्रयास करेंगे।