ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट

Home / news / अंबेडकर छात्रावास के छात्रों से मिले जविपा अध्यक्ष अनिल कुमार, सरकार पर बोला...

अंबेडकर छात्रावास के छात्रों से मिले जविपा अध्यक्ष अनिल कुमार, सरकार पर बोला हमला

20-Sep-2022 06:56 PM

PATNA : पटना के महेंद्रू स्थित राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास में हुई गोलीबारी की घटना के बाद मंगलवार को जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने महेंद्रू स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास का दौरा किया। छात्रावास का जायजा लेने के बाद उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। अनिल कुमार ने कहा कि जब से नीतीश कुमार सत्ता में काबिज हुए हैं, तब से बिहार में दलितों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में बिहार दलितों के शोषण का शेफ जोन बन गया है।


अनिल कुमार ने कहा कि छात्रावास पर पुलिस की मौजूदगी में हमला निंदनीय है। प्रशासन इस मामले को भटकाने के लिए लड़की के साथ दुर्व्यवहार की बात कह रहा है। अगर ऐसा होता तो यह शर्मनाक था, लेकिन नीतीश कुमार के शासन में बाबा साहब के संविधान को साजिश के तहत कैद करने की कोशिश जारी है, उसी का नतीजा है यह घटना।  उन्होंने कहा कि छात्रावास मे लगे सीसीटीवी का फुटेज कुछ और ही कहानी कह रहा है। फुटेज में स्पष्ट है कि आपराधिक तत्व के लोग बिहार पुलिस के साथ आकर गोली चला रहे थे। उन्होंने प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि घटना कुछ और है, उसे कुछ और बताया जा रहा है और उलटे छात्रों पर FIR किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 


अनिल कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में हमेशा दलितों का अहित हुआ है और छात्रों पर गोली चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट के समय दलित राजनीति करने वाले की नियत दलित विरोध से भरा पड़ा है। यही वजह है कि इस घटना में भी बिना जांच के छात्रों को साजिश के तहत जेल भेज कर बाबा साहब के संविधान की भावना पर कुठाराघात कर रही है। साथ ही जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश महासचिव की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, जिससे हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल भी मौजूद रहे।