ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

नीतीश सरकार अब मजदूरों को पहले से ज्यादा पैसे देगी, सरकारी विभागों में श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाई गई

नीतीश सरकार अब मजदूरों को पहले से ज्यादा पैसे देगी, सरकारी विभागों में श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाई गई

23-May-2020 07:58 AM

PATNA : कोरोना महामारी के बीच नीतीश सरकार ने मजदूरों के लिए एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने अपने सभी विभागों में काम करने वाले श्रमिकों को पहले से ज्यादा मजदूरी देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद श्रमिकों की मजदूरी में कम से कम 10 रुपये रोजाना का इजाफा किया गया है।


आपदा की स्थिति में सरकार के फैसले का सीधा फायदा 5 लाख से अधिक मजदूरों को मिलेगा। नीतीश सरकार पहले ही है एलान कर चुकी है कि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को घर में ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा। सरकार ने श्रमिकों को उनके स्किल के आधार पर काम देने की नीति बनाई है लेकिन अब एक बार फिर से विभागीय कामगारों की मजदूरी में इजाफा कर सरकार ने बड़ी राहत दी है। 


सरकार ने जिन कामगारों की मजदूरी में इजाफा किया है उनमें अकुशल श्रमिक, अतिकुशल श्रमिक, मार्कर, टर्नर, फीटर ग्रेड 1, मैकेनिक ग्रेड 1, फोरमैन, वेल्डर ग्रेड 1, कारपेंटर, स्टोन लेयर, ट्रैक्टर चालक, डंपर चालक, कंक्रीट मिक्सर एक, ड्रैगलीन ऑपरेटर और जूनियर फोरमैन स्तर के कामगार शामिल हैं।