ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / प्रवासियों के लिए सरकार ने बदला फैसला, अब किसी भी राज्य में खाता...

प्रवासियों के लिए सरकार ने बदला फैसला, अब किसी भी राज्य में खाता रहने पर मिलेगा आपदा राहत का पैसा

27-May-2020 06:22 AM

PATNA : बिहार लौट कर आये लाखों प्रवासियों को राज्य के अंदर बैंक खाते नहीं होने की समस्या को देखते हुए नीतीश सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है। सरकार ने अब यह तय किया है कि प्रवासी चाहे किसी भी राज्य के बैंक खाताधारकों उन्हें सरकार की तरफ से दी जाने वाली आपदा राहत की राशि मिलेगी। सरकार ने इसके पहले 15 मई को एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि आपदा राहत के पैसे केवल उन्हीं प्रवासियों को दिए जाएंगे जिनके बैंक खाते बिहार में हैं। 


राज्य सरकार ने अब इस पुराने फैसले में बदलाव किया है आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत की तरफ से एक नया आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि क्वारंटाइन कैंप या होम क्वारंटाइन रहने वाले प्रवासी मजदूरों को सरकार की तरफ से रेल किराए के साथ-साथ 500 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जानी है। यह राशि किसी भी स्थिति में एक हजार से कम की नहीं होगी। सरकार ने नए आदेश में स्पष्ट किया है कि यह पैसा उन सभी प्रवासियों को दिया जाएगा जिनका बैंक खाता राज्य के अंदर हो या फिर बाहर। 


हालांकि आर्थिक मदद लेने के लिए प्रवासियों का क्वारंटाइन सेंटर में जाना है या फिर होम क्वारंटाइन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। सरकार ने कहा है कि मजदूरों को सहायता राशि देने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों के बैंक खाते में आर्थिक मदद दी जा चुकी है। सरकार ने यह फैसला इसलिए भी बदला क्योंकि बाहर से आने वाले मजदूरों के खाते बिहार की बजाय अन्य राज्यों में है जिसकी वजह से ज्यादातर मजदूर सरकार की मदद से वंचित हो रहे थे।