ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / नीतीश सरकार ने पटना मेट्रो के लिए दिए 500 करोड़, इन रूट्स पर...

नीतीश सरकार ने पटना मेट्रो के लिए दिए 500 करोड़, इन रूट्स पर तेजी से चल रहा है काम

17-Dec-2021 11:00 AM

PATNA : पटनावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पटना मेट्रो का काम अब तेजी से होगा. प्रदेश सरकार ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर 500 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए हैं. मुआवजे के लिए स्वीकृत राशि को बिहार शहरी विकास अभिकरण (बुडा) के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है. यह राशि बुडा द्वारा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को उपलब्ध करायी जाएगी. 


राशि आवंटित की जानकारी नगर विकास व आवास विभाग के विशेष सचिव सतीश कुमार सिंह ने महालेखाकर को भी दे दी है. मेट्रो के डिपो के लिए करीब 76 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की जा चुकी है. 


सूत्रों के मुताबिक जमीन अधिग्रहण में करीब 726 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. मेट्रो के भू-अर्जन के लिए राज्य सरकार के स्तर से ही राशि वहन की जानी है. जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, किसानों से दावा-आपत्ति लेने के बाद अगले साल जनवरी से मुआवजा वितरण का काम शुरू होने की उम्मीद है.


पटना मेट्रो के प्राथमिकता वाले रूट पर अभी काम चल रहा है. यह मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र आईएसबीटी तक है. इसकी कुल लंबाई 6.6 किलोमीटर है. इस रूट में मेट्रो के पांच स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी होंगे. यह सभी एलिवेटेड स्‍टेशन हैं. उम्‍मीद है कि जल्‍द ही अंडरग्राउंड स्‍टेशन को लेकर भी काम शुरू होगा. पटना मेट्रो पर 13 हजार करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है. इसमें 20-20 फीसदी राशि राज्‍य व केंद्र सरकार, जबकि 60 फीसद राशि वित्‍तीय संस्‍थानों से कर्ज के रूप में लिया जाना है.


पहला पिलर खड़ा होने के कगार पर


मलाही पकड़ी के पास मेट्रो का पहला पिलर भी अब खड़ा होने के कगार पर है. मेट्रो स्टेशन के लिए जिला प्रशासन द्वारा मलाही पकड़ी में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को हस्तांतरित भी करा दिया गया है. मलाही पकड़ी इलाके में मेट्रो से संबंधित कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है.