ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / नीतीश सरकार के मंत्रियों को मिला विभाग, जानिए किसको क्या मिला

नीतीश सरकार के मंत्रियों को मिला विभाग, जानिए किसको क्या मिला

17-Nov-2020 01:12 PM

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. शपथ ग्रहण के बाद लगातार इस बात का इंतजार हो रहा था कि किस मंत्री को कौन से विभाग का जिम्मा दिया जाता है. 

सीएम नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन के साथ ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है. उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को वित्त मंत्री, वाणिज्य, पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन, सूचना प्रावैधिकी, आपदा प्रबंधन,नगर विकास एवं आवास विभाग भी दिया गया है. डिप्टी सीएम रेणू देवी को पंचायती राज, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण और उद्योग विभाग मिला है. 

विजय कुमार चौधरी को ग्रामीण कार्य, संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, सूचना एवं जन संपर्क विभाग की जिम्मेवारी मिली है. विजेंद्र प्रसाद यादव उर्जा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, योजना एवं विकास और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का जिम्मा मिला है. अशोक चौधरी को भवन निर्माण, समाज कल्याण, विज्ञान एव प्रावैधिकी और अल्पसंख्यक कल्याण का जिम्मा मिला है. मेवालाल चौधरी को शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी मिली है.  शीला कुमारी को परिवहन विभाग का जिम्मा दिया गया है.


पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को लघु सिंचाई के अलावा एससी-एसटी कल्याण विभाग की जिम्मेवारी दी गई है जबकि मुकेश सहनी को पशुपालन और मत्स्य विभाग मिला दिया है. मंगल पांडेय को स्वास्थ्य, कला, संस्कृति एवं युवा और पथ निर्माण विभाग को जिम्मा मिला है. अमरेन्द्र प्रताप सिंह को कृषि, सहकारिता समेत गन्ना विकास मंत्रालय दिया गया है. रामप्रीत पासवान को पीएचईडी मंत्रालय दिया गया है. जीवेश कुमार को पर्यटन, श्रम संसाधन और खदान विभाग दिया गया है जबकि रामसूरत राय को राजस्व एवं भूमि सुधार और विधि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.