सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Mar-2022 10:00 PM
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बख्तियारपुर में हमले की कोशिश करने वाला शख्स मानसिक तौर पर विक्षिप्त पाया गया है। उसकी स्थिति को देखते हुए सीएम नीतीश ने युवक पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब बख्तियारपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी स्व.पंडित शीलभद्र याजी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे तभी इसी दौरान एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा में घुसकर नीतीश कुमार पर हमले का प्रयास किया। उसके बाद सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि श्याम सुन्दर वर्मा के 32 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। अबू मोहम्मदपुर, बख्तियारपुर नगर परिषद् क्षेत्र का रहने वाले शंकर के परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। कुछ साल पहले वह दो मंजिला छत से कूद गया था और एक बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी।
उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और अपने बच्चों के साथ अलग रहती है। सभी पहलुओं को में रखकर घटना की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त व्यक्ति के कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उसकी समस्या समझकर करने एवं उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।