Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
09-Aug-2022 06:00 PM
PATNA: नीतीश कुमार पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी के नाम पर नीतीश कुमार जीते थे और आज जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। रविशंकर ने कहा कि यदि बीजेपी में परेशानी हो रही थी तब दो साल क्यों रूके? यह कदम पहले भी उठा सकते थे। नीतीश जी सत्ता का सुख लेंगे। मोदी जी के नाम पर जीत का आनंद लेंगे। उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।
बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन काफी अहम इसलिए रहा कि जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया। अब जेडीयू महागठबंधन में शामिल हो गयी है। नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नीतीश के इस कदम पर उनके पुराने साथी आरसीपी सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने 2020 में एनडीए के पक्ष में वोट दिये थे इस जनादेश के साथ विश्वासघात हुआ है।
जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह लिखा कि बिहार की जनता के द्वारा NDA के पक्ष में दिए गए 2020 के जनादेश के साथ विश्वासघात !
वहीं बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला कहा कि बीजेपी के साथ धोखा हुआ है। हम लालू राज के खिलाफ साथ लड़े थे। हमें लालू राज के खिलाफ जनादेश मिला था। मंगल पांडेय ने कहा कि बीजेपी अब बिहार की जनता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगी। नीतीश कुमार का लालू के साथ मिलना जनता के साथ धोखा है।