ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / चिराग पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को 10 मांगों के साथ ज्ञापन

चिराग पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को 10 मांगों के साथ ज्ञापन

15-Jun-2022 05:16 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान राजभवन पहुंचे हैं। चिराग पासवान राज्यपाल फागू चौहान को 10 मांगों से जुड़ा हुआ एक ज्ञापन देंगे। इस ज्ञापन में किसानों के हितों का ख्याल रखते हुए कई मांगे रखी गई हैं। खास तौर पर बिहार में नदियों को जोड़ने की योजना और किसानों को उचित मूल्य और समय पर खाद उपलब्ध कराने की चर्चा इस ज्ञापन में की गई है। 


किसानों को मुफ्त बिजली और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने, किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में ज्ञापन के अंदर चर्चा की गई है। चिराग पासवान ने राज्यपाल से मांग की है कि नदियों को जोड़ने की योजना पर तेजी के साथ काम किया जाए। नदियों की तल में बैठे सिल्ट को निकालने के लिए भी पहल करने की मांग की गई है। 


ऐसा लंबे अरसे बाद हुआ है कि चिराग पासवान ने राज्यपाल से मुलाकात की हो और इसमें बिहार के अंदर कानून व्यवस्था या नीतीश सरकार को लेकर आक्रामक के तेवर नहीं अपनाया गया हो। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल को ज्ञापन देने गए चिराग पासवान के मन में क्या है? नीतीश कुमार को लेकर क्या अब चिराग के मन में सॉफ्ट कॉर्नर पैदा हो रहा है? यह सवाल भी इस वक्त सियासी गलियारे में तैर रहा है।