अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Nov-2020 04:23 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में आज का दिन हंगामे के नाम रहा. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा में कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने तीखे हमले बोले तो नीतीश भी आपे से बाहर हो गए लेकिन जब आधे घंटे तक कार्यवाही स्थगित रहने के बाद सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो नीतीश ने तेजस्वी को खूब नसीहत दी.
नीतीश कुमार ने कहा कि सदन में बोलना अच्छी बात है लेकिन मर्यादा का ख्याल होना चाहिए. राजनीति में अगर लंबा सफर तय करना है तो मर्यादा का होना बेहद जरूरी है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि जनता का जनादेश सब को मानना चाहिए. बिहार में चुनाव कराने की जिम्मेदारी आयोग की थी और आयोग ने अगर चुनाव संपन्न कराया है तो जनादेश का सम्मान होना चाहिए. नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा में आंकड़ों का गणित सत्ता पक्ष और विपक्ष को तय करता है. ऐसे में अगर एक सीट की भी जीत किसी को मिलती है तो वह भी जीत ही होती है.
इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि अगर किसी को चुनाव नतीजों पर एतराज है तो कोर्ट का दरवाजा खुला हुआ है. नीतीश कुमार ने तेजस्वी को दो टूक शब्दों में कहा कि अगर उन्हें जनादेश का सम्मान नहीं करना तो वह कोर्ट का रुख कर सकते हैं. न्यायालय सच और झूठ अलग-अलग कर देगा.