ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर Bihar Crime News: बिहार में तालाब से युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, मछली मारने के दौरान लोगों की पड़ी नजर Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

नीतीश नहीं मोदी है कर्पूरी के सच्चे हितैषी ! BJP सांसद का लालू - तेजस्वी पर बड़ा हमला

नीतीश नहीं मोदी है कर्पूरी के सच्चे हितैषी ! BJP सांसद का लालू - तेजस्वी पर बड़ा हमला

24-Jan-2024 10:05 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय की राजनीति के पुरोधा रहे कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का फैसला लिया है। मंगलवार की शाम को यह ऐलान हुआ था और आज उनकी जन्मशती है। ऐसे में केंद्र की इस फैसले को लेकर बिहार के सीएम ने तारीफ़ तो की लेकिन उन्होंने कहा कि यह हमारी पुरानी मांग थी। उसके बाद अब इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा पलटवार किया है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि- आज नरेंद्र मोदी की सरकार थी इसीलिए कर्पूरी ठाकुर जैसे महान महापुरुष को भारत रत्न जैसे सम्मान प्राप्त हुए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देकर नरेंद्र मोदी ने बिहार समेत पूरे देश के वंचितों और सामाजिक समरसता का सम्मान किया है। नरेंद्र मोदी ने एक तरफ 22 तारीख को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कर भारत के संस्कृति का पुनर्जागरण किया है। कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नीतीश कुमार की मांग के कारण नहीं, नरेंद्र मोदी की संवेदना के कारण हुआ है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, शबरी के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को हमारी सरकार ने सम्मान किया। नरेंद्र मोदी ने प्रभु श्री राम से लेकर कर्पूरी जी तक को सम्मान देकर वह काम किया है जो आने वाले दिन में लोग याद करेंगे, नमन करेंगे। जिनको राजनीतिक शब्द खेलना हो खेलें, लालू जी और नीतीश जी खेलें, लेकिन यह राजनीति नहीं है। यह संवेदना से भरा हुआ सम्मान है। कर्पूरी ठाकुर राजनीतिक शब्द नहीं संवेदना का शब्द है। कांग्रेस की सरकार के पास संवेदना नहीं थी,अपने परिवार को छोड़कर दूसरों को सम्मानित देने की। 


तेजस्वी यादव द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने की मांग उठाए जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि पिता और पुत्र दोनों ने कांग्रेस के शासन में क्यों नहीं सम्मान दिलाया। लालू यादव अपने को पुरोधा कहते हैं। आज उनके पुत्र कह रहे कि मैंने मांग उठाया है। देने वाला कौन है, उठाने से मिलता है, कांग्रेस की गोद में लालू यादव खेलते रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर को सम्मान नहीं दिल पाया।


उधर, राम मंदिर को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि - राम स्थापित हो गए हैं और राम की लीला होगी तो दुष्टों का नाश होगा। राहुल गांधी द्वारा असम के मुख्यमंत्री के संबंध में अपशब्द का प्रयोग करने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बौखला गए हैं। हेमंत विश्वा शर्मा के लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं। इसलिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं। अपने को भावी प्रधानमंत्री मानते हैं, एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं। जल्द ही वह फिर माफी मांगेंगे।