मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी
21-Feb-2020 03:33 PM
PATNA : भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। जेपी नड्डा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार और जेपी नड्डा के बीच कल मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात होगी। दोनों नेता विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही साथ नड्डा अपने बेटे की शादी का न्योता भी नीतीश कुमार को देंगे।
जेपी नड्डा शनिवार की सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे जहां से वह प्रदेश बीजेपी कार्यालय जाएंगे बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं की तरफ से नड्डा की स्वागत के लिए बड़ी तैयारी की गई है। जेपी नड्डा बीजेपी कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 जिलों में बनाए गए पार्टी के जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे।
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार 22 फरवरी को पटना आ रहे हैं। नड्डा बिहार के 11 जिलों में बने बीजेपी के कार्यालय भवनों का उद्घाटन करेंगे उसके बाद बीजेपी कोर कमेटी के साथ शाम में वह बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में बिहार बीजेपी की नई टीम को लेकर चर्चा होगी। नड्डा नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची की स्क्रीनिंग के बाद यह तय करेंगे कि किस जगह मिलेगी और कौन बाहर रह जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी बिहार के अंदर इलेक्शन मोड में आ गई है। चुनावी साल में बिहार बीजेपी को पदाधिकारियों की नई टीम बनानी है। प्रदेश बीजेपी की नई टीम में जगह पाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लॉबिंग तेज कर दी है। प्रदेश के हर बड़े नेता के साथ जुड़ा छोटा नेता या कार्यकर्ता नई टीम में जगह पाने के लिए तार भिड़ा रहा है। कोई मंत्री से पैरवी करवा रहा है तो कोई संगठन के बड़े चेहरों से। सबकी कोशिश एक है कि नई टीम में उसे जगह मिल जाए।