सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
19-Sep-2022 09:19 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विवाद को लेकर मंत्री सुधाकर सिंह पिछले दिनों चर्चा में आए थे। आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान भी सुधाकर सिंह की खूब चर्चा हुई। दरअसल आज जिन विभागों से जुड़े शिकायतों पर मुख्यमंत्री सुनवाई कर रहे थे, उसमें कृषि विभाग भी शामिल था। विभागीय मंत्री होने के नाते सुधाकर सिंह भी जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद थे। कृषि विभाग से जुड़े एक मामले में नीतीश कुमार ने फरियादी के सामने ही फोन मिलाया और किसी से बातचीत की। विभागीय मामला होने के कारण फरियादी की बात सुन लेने के लिए कहा। नीतीश कुमार ने फोन पर किससे बात की यह साफ नहीं हो पाया लेकिन अमूमन ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री विभागीय मंत्री के पास ही फरियादियों को भेजते हैं, यही वजह रही कि जनता दरबार से चर्चा शुरू हो गई कि नीतीश कुमार ने फोन पर मंत्री सुधाकर सिंह से बातचीत की।
जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से मंत्री सुधाकर सिंह को फोन किए जाने की खबर इसलिए भी चर्चा में आई क्योंकि यह जनता दरबार कार्यक्रम आईपीआरडी की तरफ से लाइव किया जा रहा था। लाइव के दौरान कैमरे का फ्रेम केवल नीतीश कुमार की तरफ होता है लिहाजा वह किस से बात कर रहे हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाता। जनता दरबार कार्यक्रम के बाद जब मंत्री बाहर निकले तो यह जानकारी सामने आई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री सुधाकर सिंह की बजाय विभागीय सचिव से बात की थी। विभागीय सचिव को ही उन्होंने वे बातें कही थी जो मंत्री सुधाकर सिंह के बारे में समझी गई। जनता दरबार कार्यक्रम खत्म बाद सारा कंफ्यूजन दूर हो गया।
आपको बता दें कि जनता दरबार कार्यक्रम का स्वरूप पहले से काफी बदल चुका है। कोरोना महामारी के बाद से यहां मीडिया की एंट्री नहीं होती। मीडिया एजेंसी से जुड़े लोगों को भी पहले बुलाया जाता था लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इनकी एंट्री पर भी रोक लगा दी गई। अब केवल आईपीआरडी की तरफ से जनता दरबार कार्यक्रम का लाइव किया जाता है। ऐसे में सब कुछ पारदर्शी तरीके से सामने भी नहीं आ पाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम में आज जो कुछ हुआ उसकी खबर फर्स्ट बिहार को सूत्रों के जरिए ही मिल पाई। फर्स्ट बिहार को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सीएम नीतीश कुमार और मंत्री सुधाकर सिंह के बीच आज भी दूरी नजर आई। मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन तो किया लेकिन वह उनसे दूर ही नजर आए। नीतीश कुमार ने भी उनसे कोई बहुत ज्यादा बातचीत नहीं की। कृषि विभाग से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री की बातचीत विभागीय सचिव से हुई।