ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, बिहार में 26 से 30 जुलाई तक चलेगा...

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, बिहार में 26 से 30 जुलाई तक चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र

02-Jul-2021 06:33 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार के द्विसदनीय राज्य विधानमंडल का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. ये मानसून सत्र 30 जुलाई तक तक चलेगा. माना जा रहा है कि कोरोना संकट की वजह से मानसून सत्र छोटा रखने का निर्णय लिया गया है.


news image


शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगी है. इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई है. कैबिनेट सचिवालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाला है. बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र और बिहार विधान परिषद् के 198वें सत्र (मानसून) के औपबंधिक कार्यक्रम की स्वीकृति दी गई है. 


news image


यह जानकारी नीतीश सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को दी. मंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया. इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य किए जायेंगे. आपको बता दें कि कैबिनेट में यह निर्णय होने के बाद जल्द ही संक्षिप्त शेड्यूल जारी होगा.