दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम
22-Sep-2020 07:38 PM
PATNA : चुनावी मौसम में नेताओं के लिए नये नये नारे गढ़े जा रहे हैं. नीतीश कुमार के लिए उनकी पार्टी का मीडिया सेल भी नये नारे गढ रहा है. गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायलॉग की तर्ज पर नीतीश के लिए चुनावी नारा तैयार किया गया है.
बाप का, दादा का, भाई का.....
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के मशहुर डायलॉग की तर्ज पर नीतीश कुमार के लिए नारा गढा गया है. जेडीयू ने नारा दिया है-बाप का, दादा का, भाई का, सब का सपना पूरा करेंगे नीतीश कुमार. जेडीयू ने कोसी पर बने रेल पुल के उद्घाटन को लेकर ये नारा दिया है. दरअसल 85 साल बाद कोसी नदी पर फिर से रेल पुल चालू हुआ है. जेडीयू कह रहा है कि ये नीतीश कुमार के निश्चय का परिणाम है. जेडीयू के मुताबिक रेल पुल की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी, लेकिन सोंच नीतीश कुमार की थी.

दरअसल नीतीश कुमार ने ही रेल मंत्री रहते कोसी नदी पर रेल पुल बनाने का फैसला लिया था. तब रेल बजट पेश करते हुए नीतीश कुमार ने कोसी समेत गंगा पर भी रेल पुल बनाने का एलान किया था. गंगा नदी पर दीघा-सोनपुर के बीच रेल पुल पहले ही चालू हो चुका है. हालांकि कोसी नदी पर पुल बनने में 17-18 साल लग गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का उद्घाटन किया है. पुल के बनने के बाद कोसी नदी के दो किनारों पर बसे इलाकों के बीच की दूरी 298 किलोमीटर से घटकर 22 किलोमीटर रह गयी है.
बाप का, दादा का, भैया का, सब का सपना पूरा करेंगे @NitishKumar pic.twitter.com/svE8zFLsKV
— Janata Dal (United) (@Jduonline) September 22, 2020