RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
22-Feb-2020 11:18 AM
SAHARSA: बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मित्र के घर पर हाथ साफ कर दिया है. सीएम के एक करीबी मित्र के घर से कल रात चोरों ने लाखों की सपंत्ति चोरी कर ली है. सकते में पड़े पुलिस अधिकारी चोरों की तलाश में जी-जान एक कर रहे हैं.
सहरसा के मैना गांव में हुई घटना
दरअसल कॉलेज के दिनों से नीतीश कुमार के बेहद करीबी मित्र माने जाने वाले इंजीनियर नरेंद्र सिंह का घर सहरसा जिले के नहरवार पंचायत के मैना गांव में है. कल रात चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया. चोरों ने घर के सभी ताला को तोड़ा और आलमीरा से 50 हजार रूपये समेत सहित ढाई लाख के गहने ले लिये. घर की कुछ और कीमती सामानों के साथ वे बडे आराम से निकल गये. नरेंद्र सिंह के घर चोरी कर लौट कर रहे चोरों ने गांव के ही गजेंद्र नारायण सिंह और राम नारायण सिंह के घर से मोटर, गैस सिलिंडर और बर्तन भी उठा लिया.
पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गये हैं नरेंद्र सिंह
ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की इस घटना के समय नरेंद्र सिंह अपने घर में मौजूद नहीं थे. उनकी पत्नी की तबीयत खऱाब है और वे इलाज कराने दिल्ली गये हैं. घर की जिम्मेवारी उन्होंने नौकर को दे रखी है. कल रात नौकर अपने घर चला गया था और मकान में ताला लगा था. इसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.
पुलिस में मच गया हड़कंप
सहरसा पुलिस को भी नरेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री से दोस्ती की कहानी पता है. घटना की खबर मिलते ही आनन फानन में सर्कल इंस्पेक्टर से लेकर थानेदार और दूसरे पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह के घर पहुंचे. अमूमन चोरी की घटना का FIR दर्ज करने में भी आनाकानी करने वाली पुलिस ने तुरंत डॉग स्काव़ड को भी बुलाया. पुलिस का कुत्ता नरेंद्र सिंह के घऱ से निकल कर पड़ोस के एक युवक चंदन कुमार के घऱ जा पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी चंदन को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वैसे इस घटना को लेकर पुलिस भारी सकते में है और जी जान से चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.