ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / नीतीश के गिरते कद से JDU में हड़कंप, LJP का दावा- अरुणाचल की...

नीतीश के गिरते कद से JDU में हड़कंप, LJP का दावा- अरुणाचल की कहानी बिहार में दोहराई जाएगी

26-Dec-2020 05:35 PM

PATNA : नीतीश कुमार को अरुणाचल प्रदेश में झटका लगने के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आरजेडी के बाद अब बीजेपी ने भी नीतीश कुमार को लगे इससे झटके पर तंज कसा है. बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में अगर पार्टी के 6 विधायक पाला बदलकर बीजेपी के साथ चले गए तो इसके लिए खुद नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं. रामेश्वर चौरसिया ने कहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड बिहार चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई. नीतीश कुमार का दिन छोटा होता जा रहा है. ऐसे में उनकी पार्टी के नेता सुरक्षित भविष्य की तलाश में जुट गए हैं.


बीजेपी से विधायक रह चुके रामेश्वर चौरसिया ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले लोक जनशक्ति पार्टी का दामन थाम लिया था. उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी लोजपा के टिकट पर लड़ा और अब उनके निशाने पर लगातार नीतीश कुमार है. चौरसिया ने कहा है कि जो घटना अरुणाचल प्रदेश में हुई, वही कहानी बिहार में दोहराई जाएगी. रामेश्वर ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी को वन मैन शो बना कर रखा हुआ है उनका वही हाल होने जा रहा है, जो आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का हुआ. 


नीतीश कुमार के गिरते कद के कारण अब उनकी पार्टी के नेता सुरक्षित भविष्य की तलाश में बीजेपी का रुख कर रहे हैं और बिहार में भी अब जेडीयू के विधायक बीजेपी में जाते नज़र आएंगे. रमेश ने दावा किया है कि बिहार में जनता दल यूनाइटेड बेहद जल्द टूट जाएगी.