देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
18-May-2020 04:20 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बख्तियारपुर स्थित पैतृक घर का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मुख्यमंत्री के बख्तियारपुर स्थित घर पहुंची है. जहां पूरे इलाके के साथ-साथ सीएम के घर को सैनिटाइज किया जा रहा है. बख्तियारपुर स्थित पैतृक आवास पर तैनात चार बीएमपी जवान कोरोना पॉ़जिटिव पाए जाने के बाद सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है.
सीएम के बख्तियारपुर स्थित आवास पर तैनात चार जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. पटना पहुंचने पर जवानों की जांच कराई गई थी जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद जवानों के संपर्क और ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है. बीएमपी जवानों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में सीएम के पैतृक आवास का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि पटना जिला का बाढ़ अनुमंडल कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है. वहीं पटना के बीएमपी के जवान भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं.
बता दें कि पटना बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन लगातार बढ़ता ही जा रहा है. रविवार को बीएमपी के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन बढ़कर 46 हो गया है. पहली बार बीएमपी में 6 महिला सिपाही एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. कोरोना पॉजिटिव की इस नई लिस्ट में पहली बार महिला सिपाही के संक्रमित होने के बाद पुलिस मुख्यालय की भी चिंता बढ़ गई है. रविवार को बीएमपी के जिन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, उसमें दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल है. ये सभी बख्तियारपुर में विशेष तौर पर सुरक्षा में तैनात थे.