Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
05-Nov-2020 08:50 PM
PATNA : बिहार विधानसभा के इस चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताने वाले नीतीश कुमार की पार्टी ने नयी सफाई पेश कर दी है. जेडीयू ने कहा है कि नीतीश कुमार ने राजनीति से सन्यास लेने की बात नहीं कही थी. वे तो इस चुनाव का जिक्र कर रहे थे कि आज इस चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है और वो उनकी आखिरी सभा है.
जेडीयू की सफाई
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि राजनीति करने वाला व्यक्ति कभी रिटायर नहीं होता. नीतीश कुमार ने कभी राजनीति या चुनाव से हटने की बात नहीं की. वे तो ये कह रहे थे कि इस चुनाव का आज उनका आखिरी प्रचार था. जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति में बने रहेंगे. जनता जब तक चाहेगी तब तक वे लोगों की सेवा करते रहेंगे.
क्या कहा था नीतीश कुमार ने
नीतीश कुमार ने पूर्णिया के धमदाहा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था “आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और परसो चुनाव है. और ये मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला.“
संपूर्ण बिहार के लोगों के प्रेम व सहयोग से मुझे काम करने का अवसर मिला। मैंने हमेशा से सेवा की है, यही मेरा धर्म है यही मेरा कर्म है। ये मेरी अंतिम चुनावी रैली है, ये मेरा अंतिम चुनाव है और अंत भला तो सब भला।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 5, 2020
- माननीय श्री @NitishKumar जी pic.twitter.com/vrlDKW2V0j
जाहिर तौर पर नीतीश कुमार के इस बयान का वही मतलब निकाला गया जो निकाला जाना चाहिये. विपक्ष ने नीतीश के इस बयान पर ताबड़तोड़ हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि वे पहले से ही कह रहे थे कि नीतीश कुमार थक गये हैं. आज उन्होंने ये खुद स्वीकार कर लिया. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली. उधर चिराग पासवान ने कहा कि जनता के सवालों से बचने के लिए नीतीश कुमार मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए.
जाहिर है उसके बाद जेडीयू को इसके नुकसान का अहसास हुआ. घंटे-दो घंटे के भीतर ही नीतीश कुमार के करीबी लोगों ने मोर्चा संभाला और फिर सफाई का दौर शुरू हुआ.