Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह
23-Apr-2022 09:57 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिरकार अपने नए बंगले में शिफ्ट कर गए हैं। शनिवार की दोपहर ही नीतीश कुमार अपने साथ सर्कुलर आवास में पहुंच गए थे। उनका पूरा सामान भी नए आवास में शिफ्ट कर दिया गया है। नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट होने के पीछे जो वजह बताई जा रही है, वह मुख्यमंत्री आवास में मेंटेनेंस का काम है। हालांकि आज मुख्यमंत्री के 7 सर्कुलर आवास पहुंचने के बाद उनकी गायें भी सीएम आवास से नए बंगले में लाई गईं।
मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार का अपना गौशाला भी है। नीतीश कुमार अपनी गायों का ही दूध सेवन करते हैं और यही वजह है कि अब नए बंगले में शिफ्ट होने के बाद उनकी गायों को भी यही लाया गया है। हालांकि नीतीश कुमार के नए बंगले और मुख्यमंत्री आवास में कोई बहुत दूरी नहीं है। मुख्यमंत्री आवास का पिछला सिरा सर्कुलर रोड से ही मिलता है। सर्कुलर रोड पर ही 7 नंबर बंगला नीतीश कुमार का है लेकिन मुख्यमंत्री आवास नजदीक होने के बावजूद नीतीश की गौशाला में जो गायें हैं उन्हें 7 सर्कुलर में शिफ्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बंगले में शिफ्ट होने के बाद आज पहली रात यहां बिताएंगे। नीतीश कुमार ने आज दोपहर का खाना 7 सर्कुलर आवास पर ही खाया था। आज शाम नीतीश कुमार वापस अपना कामकाज निपटा कर 7 सर्कुलर आवास पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि यह वही आवास है जब 2014–15 में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद यहां ठिकाना बनाया था। बाद में जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री के पद से हटे तब वापस नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास में गए थे। अब एक बार फिर मेंटेनेंस का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने 7 सर्कुलर रोड को अपना ठिकाना बनाया है।