सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
10-Sep-2024 01:10 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए आठ साल का लंबा समय बीत गया लेकिन शराब के धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य में अवैध तरीके से शराब की खरीद-बिक्री जोरों पर है और जब भी कोई शराब माफिया के रास्ते में आता है तो उसका अंजाम बुरा होता है। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां शराब माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा के हरनौत स्थित चेरो गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया और उसके लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार समेत 6 पुलिस जवान बुरी तरह से घायल हो गए। अचानक हुए हमले के बाद पुलिसकर्मी किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागे। वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद आसपास के थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तबतक हमलावर फरार हो गए थे।
सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरनौत के प्रभारी थानेदार अबू तालिब ने बताया कि पुलिस टीम शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी, जहां अचानक पथराव शुरू हो गया। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब उनमें पुलिस का खौफ भी खत्म हो गया है और वे पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बना रहे हैं।