ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / नीतीश के मंत्री का जबरदस्त विरोध, आक्रोशित लोगों ने लगाए 'नीतीश सरकार मुर्दाबाद'...

नीतीश के मंत्री का जबरदस्त विरोध, आक्रोशित लोगों ने लगाए 'नीतीश सरकार मुर्दाबाद' के नारे

15-Sep-2020 09:33 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. राजनीतिक पार्टियों की ओर से जनसभा का आयोजन किया जा रहा है. नेता और मंत्री अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं और विधायकों को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ रहा है. एनडीए नेताओं के खिलाफ सबसे ज्यादा नाराजगी देखी जा रही है.




ताजा मामला औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा का है. जहां गोह प्रखंड के ग्राम दरधा गांव में बिहार सरकार में कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार को लोगों की नाराजगी का विरोध झेलना पड़ा है. इनके साथ-साथ गोह विधानसभा सीट से विजयी भाजपा विधायक मनोज शर्मा को भी उनके ही वोटरों ने निशाना बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही स्टेज पर प्रेम कुमार और भाजपा विधायक मनोज शर्मा पहुंचे, वहां मौजूद ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी. नाराज ग्रमीणों ने 'नीतीश सरकार मुर्दाबाद और नीतीश सरकार हाय-हाय' के नारे लगाए.


नेताओं की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने कहा कि वे अपना कीमती वोट देकर जनप्रतिनिधि का चुनाव करते हैं. ताकि उनके समस्याओं का समाधान हो सके. लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा विधायक मनोज शर्मा पिछले 5 साल में ग्रामीण जनता से मिलने नहीं आएं. इस स्थिति में ग्रामीण जनता ऐसे विधायक को वोट क्यों दे.