ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / नीतीश के मंत्री आज करेंगे श्रावणी मेले का उद्घाटन, कावड़ियों की लगी भीड़;...

नीतीश के मंत्री आज करेंगे श्रावणी मेले का उद्घाटन, कावड़ियों की लगी भीड़; जानिए इस बार क्या है खास

04-Jul-2023 07:30 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : पूरे देश भर में आज से सावन का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में देवघर में आयोजित होने वाला श्रावणी मेला को लेकर लोगों में काफी हर्षोल्लास नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज बिहार सरकार के चार मंत्री विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे।


दरअसल, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला आज से  शुरू हो जाएगा। भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में मेले का उद्घाटन शाम 3.30 बजे नमामि गंगे घाट पर किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह में नीतीश सरकार के चार मंत्री शिरकत करेंगे। 


मिली जानकारी के मुताबिक़,भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम में मंगलवार शाम को श्रावणी मेले का उद्घाटन किया जाएगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक मेहता, कृषि विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री कुमार सर्वजीत, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र राय व पीएचईडी विभाग के मंत्री ललित यादव ने सहमति दी है। इसको लेकर नमामि गंगे घाट पर मंगलवार शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बार यहां हरिद्वार और वाराणसी की तर्ज पर हर सोमवार को गंगा आरती का आयोजन भी रखा गया है।


इधर, इस मेले में महिला के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कांवरियों की निगरानी के लिए 72 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डाक बमों के लिए 23 पर्ची काउंटर भी हैं। महिला कांवरियों के लिए चेंज रूम, शौचालय, यूरिनल आदि की विशेष व्यवस्था की गई है। गंगाजल लेकर पैदल बाबधाम जाने वाले कांवरियों की संख्या की गिनती के लिए धांधी बेलारी शिविर में उच्चस्तरीय पर्सन काउंटिंग मशीन लगाई गई है।