Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
22-Aug-2023 12:28 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: क्या नीतीश कुमार की सरकार संवेदनहीन हो गई है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि जो तस्वीरें सामने आई हैं वे बयां कर रही हैं। पटना के गायघाट पुल पर सीएम के काफिले को पास कराने के लिए पुलिस ने कई एम्बुलेंस को रोक दिया। इस दौरान पुल पर फंसे एम्बुलेंस में मौजूद मरीजों की जान सांसत में फंसी रही और मरीज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसका एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, रविवार को सीएम नीतीश अपने काफिले के साथ पुल का उदघाटन करने पहुंचे थे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद की गई थी। सीएम के आने की सूचना मिलने बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों ने गायघाट पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया था। इस दौरान पुलिस के जवानों ने पुल से गुजर रहे एम्बुलेंस को भी रोक दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा एम्बुलेंस को रोके जाने की घटना को देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, क्योंकि गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाने के दौरान एम्बुलेंस को किसी भी हाल में रोकने का प्रावधान नहीं है।
एम्बुलेंस में मरीज के परिजन बिलख बिलखकर रो रहे थे। उन्हें डर था कि कहीं उनके मरीज की मौत न हो जाए, लेकिन नीतीश-तेजस्वी की पुलिस को इससे कोई लेना देना नहीं था, उन्हें तो बस किसी तरह से सीएम साहब को बिना किसी परेशानी के रास्ता दे देना था। नीतीश कुमार की पुलिस इंसानियत को ताक पर रखकर एम्बुलेंस को तब तक रोके रखा जब तक की सीएम का काफिला पुल से पास नहीं हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।