ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

नीतीश के जनता दरबार से निराश पिता पहुंचा तेजस्वी के पास, बेटी के हत्यारों को दिलाना चाहता है सजा

नीतीश के जनता दरबार से निराश पिता पहुंचा तेजस्वी के पास, बेटी के हत्यारों को दिलाना चाहता है सजा

09-May-2022 12:17 PM

PATNA : मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम में आज एक बार फिर फरियादियों से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सीएम के जनता दरबार में शामिल होने के लिए अब लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में फरियादी जो उम्मीद लेकर जनता दरबार पहुंचते हैं, उसमें कई लोगों को निराशा झेलनी पड़ती है। बिहटा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए जनता दरबार का रुख किया, लेकिन आज उन्हें मुलाकात के लिए वक्त नहीं मिल पाया।  लिहाजा नीतीश कुमार के सामने फरियाद नहीं लगा पाए तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास का रुख कर लिया। जनता दरबार में एंट्री नहीं मिलने के बाद यह पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए तेजस्वी की चौखट पर पहुंच गया है। 


मिथिलेश सिंह ने कहा कि उनकी बेटी का अपहरण 2 फरवरी को हो गया था। लेकिन अब उसका मर्डर कर दिया गया है। उनका आरोप अपने दामाद धीरज कुमार पर है। उन्होंने कहा कि घटना की अब तक कोई जांच नहीं की गई है। इसको लेकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें अपनी फ़रियाद सुनाना चाहते थे। वह जनता दरबार पहुंच तो गए, लेकिन उनकी मुलाकात सीएम नीतीश से नहीं हो पाई। अब उन्होंने तेजस्वी यादव को अपना सहारा समझा है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे मिथिलेश सिंह हाथ में बैनर लिए कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार फेल है। मिथिलेश सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से उन्हें मदद नहीं मिलेगी लेकिन उन्हें आज तेजस्वी यादव से उम्मीद है।