ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

नीतीश के फैसले पर बोले सुशील मोदी,कहा- कार्तिक को बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं थी, लालू के आदेश के बिना एक पत्ता नहीं हिल सकता

31-Aug-2022 04:18 PM

PATNA: विवादों में घिरे विधि मंत्री कार्तिकेय कुमार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया। सरकार में उनका विभाग बदल दिया गया। कार्तिकेय कुमार अब विधि विभाग के मंत्री नहीं होंगे। इसकी जगह उन्हें गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद अब विधि विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता सुशील कुमार ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। कहा कि नीतीश जी में इतनी हिम्मत नहीं थी की वे अपहरण मामले में फ़रार कार्तिक कुमार को बर्खास्त कर पाते? केवल विभाग बदल दिया। लालू की अनुमति की बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है।


बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपहरण से जुड़े मामले में बिहार सरकार के विधि मंत्री कार्तिक कुमार पर वारंट था। आज उनका विभाग बदल दिया गया। नीतीश जी आप इतने कमजोर हो गये आप लालू यादव के इतने दवाब में है। आप कार्तिक कुमार को बर्खास्त नहीं कर पाए। आपने बड़ी मुश्किल से उनका विभाग बदल दिया। नीतीश जी आपकों इतना कमजोर होते मैंने कभी नहीं देखा था। 


सुशील मोदी आगे कहते हैं कि जब हमलोग एनडीए में साथ थे तब अनेक मंत्रियों को मंत्रिमंडल से इसलिए छुट्टी कर दी गयी थी कि इन पर गंभीर मामले थे और जब तक वो दोष मुक्त होकर नहीं आए तब तक आपने उन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया। अब सरकार नीतीश जी के दवाब में नहीं बल्कि लालू के दवाब में हैं। लालू जी जो फैसला करेंगे उसका पालन करना पड़ेगा। जैसे पर्ची कटती है तो जब तक लालू की दरबार की पर्ची नहीं कटेंगी तब तक कोई निर्णय नहीं हो सकता। 


राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि मुझे बहुत दुख है कि आज विधि मंत्री कार्तिक कुमार को बर्खास्त करने के बजाय विभाग बदल दिया गया। जो हेरफेर और मैनेज करना था वह सारा कुछ उसने विधि मंत्री रहते कर लिया। जिस मंत्री पर गिरफ्तारी का वारंट था उसे बर्खास्त ना कर विभाग बदलने का काम किया गया है। सुशील  मोदी ने कहा कि अब मुझे नीतीश जी पर तरस और दया आती है।