ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / नीतीश के एलान से JDU नेता भी कंफ्यूज, 5 साल नेतृत्व करते रहेंगे

नीतीश के एलान से JDU नेता भी कंफ्यूज, 5 साल नेतृत्व करते रहेंगे

05-Nov-2020 04:55 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने अंतिम चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार ने जो बड़ा ऐलान किया, उसके बाद उनकी पार्टी के नेता भी कंफ्यूज हैं. जेडीयू के नेताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि वो नीतीश कुमार के इस ऐलान पर कैसे रिएक्ट करें. कुछ नेता नीतीश के इस ऐलान को उनकी साफगोई बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि नीतीश कुमार भले ही 2025 के बाद नेतृत्व नहीं करें लेकिन वह मार्गदर्शक की भूमिका में बने रहेंगे. 


नीतीश कुमार के ऐलान के बाद बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के जीवन में छुपा नहीं है. सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता उनकी पूंजी है और उसी के तहत उन्होंने इस चुनाव को आखिरी बताया है. नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार 2025 के बाद अगर नेतृत्व नहीं करेंगे, तो इस बात को उन्होंने बिहार की जनता के सामने साफ साफ रख दिया है.


जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक का कहना है कि नीतीश कुमार ने भले ही मौजूदा चुनाव को अपना अंतिम चुनाव बताया हो लेकिन अगले 5 साल तक वह बिहार का नेतृत्व करते रहेंगे. अजय आलोक थे फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि नीतीश कुमार नेतृत्व भले ही 5 साल बाद ना करें लेकिन वह मार्गदर्शक की भूमिका में बने रहेंगे. 


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अंतिम जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का खुलासा किया कि मौजूदा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार ने धमदाहा विधानसभा में आखिरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है.


नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद माना जा रहा है कि वह 2020 के बाद अब राजनीति से खुद को अलग कर लेंगे. उन्होंने अपने इस चुनाव को आखिरी चुनाव बताते हुए लोगों से आखिरी मौका देने की अपील की. नीतीश ने कहा कि अंत भला तो सब भला इसलिए आप आखरी मौका दे.