ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / नीतीश का सुशासन केवल दिखावा : गोपालगंज में आराम से बैठे हैं...

नीतीश का सुशासन केवल दिखावा : गोपालगंज में आराम से बैठे हैं नरसंहार के आरोपी JDU MLA, तेजस्वी के खिलाफ पटना तक मार्च करेंगे पप्पू पांडे

26-May-2020 09:48 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सुशासन का दावा करते नहीं थकते लेकिन सुशासन की हकीकत उनकी ही पार्टी के विधायक ने सामने लाकर रख दी है. गोपालगंज नरसंहार मामले में आरोपी जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के भाई और भतीजे को पुलिस ने भले गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन पप्पू पांडे गोपालगंज में बड़े आराम से बैठे हैं. गोपालगंज ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी होने के बावजूद विधायक पप्पू पांडे को अपनी गिरफ्तारी का थोड़ा भी डर नहीं है. उन्हें पता है कि सरकार उनके मुखिया की है और ऐसे में उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है. पप्पू पांडे से अब तक के पुलिस ने इस मामले में पूछताछ भी नहीं की है, हालांकि दिखावे के लिए पप्पू पांडे के भाई सतीश पांडे और भतीजे मुकेश पांडे को गिरफ्तार जरूर किया गया है.



हत्या के आरोपी जेडीयू विधायक हथुआ स्थित अपने आवास पर आज मीडिया से मुखातिब हुए मीडिया कर्मियों के सामने उन्होंने नीतीश कुमार के शान में कसीदे पढ़े. उनके सुशासन के मॉडल का गुणगान किया और यह बता दिया कि बिहार में कानून का राज है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर इससे बड़ा धब्बा कुछ नहीं हो सकता कि हत्या का आरोपी उन्हीं के पार्टी का विधायक के सुशासन का गुणगान कर रहा है. इतना ही नहीं विधायक पप्पू पांडे ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला जेडीयू विधायक ने ऐलान कर डाला कि अगर तेजस्वी गोपालगंज पैदल मार्च कर सकते हैं तो वह भी पटना और दिल्ली एक कर देंगे. 





बिहार में सुशासन की तस्वीर इससे ज्यादा भयावह क्या हो सकती है कि हत्या का आरोपी विधायक के आराम से बैठा है और पुलिस से अब तक उससे पूछताछ भी नहीं कर पाई है. सबको पता है कि 'जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का' खुद जदयू विधायक को पता है कि पुलिस उनका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकती जब तक के पटना में बैठे उनके आका हरी झंडी न दें. यह पप्पू पांडे का धौंस ही है कि वह हथुआ में बैठकर मीडिया ब्रीफिंग कर रहे हैं और नीतीश के गुणगान के साथ तेजस्वी पर हमला बोल रहे हैं.


पप्पू पांडे ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है. उनके भाई और भतीजे को साजिश के तहत फसाया गया. उनके एक रिश्तेदार की आज हत्या कराई गई है. पप्पू पांडे कह रहे हैं कि वह बेकसूर हैं और इस मामले में जांच के बाद पाक साफ़ निकल जायेंगे. जाहिर है पप्पू जिस विश्वास के साथ बैठे गोपालगंज में मीडिया से बात कर रहे हैं. वह बताता है कि उन्हें इस मामले में पाक साफ निकल जाने का पूरा भरोसा है.




गोपालगंज के नरसंहार मामले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडे और उनके भाई भतीजे के ऊपर कार्रवाई होगी या नहीं, उन्हें सजा मिलेगी या नहीं, इस मामले के सही आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचेंगे या नहीं या तो आगे आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल नीतीश कुमार के सुशासन की पोल उनके ही विधायक ने खोलकर रख दी है.