ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / मदद कीजिये नीतीश जी, शराब माफियाओं के खिलाफ शिकायत कर दर-दर भटक रहा...

मदद कीजिये नीतीश जी, शराब माफियाओं के खिलाफ शिकायत कर दर-दर भटक रहा ये परिवार

12-Mar-2020 09:41 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. शराबबंदी कानून की सफलता को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से तमाम छोटे-बड़े हथकंडे अपनाये गए. लेकन पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो सरकारी तंत्र पर कई सारे सवाल खड़ा कर रही है. किसी ने सोचा नहीं होगा कि पटना में शराब माफियाओं के खिलाफ शिकायत करने पर आपको घर छोड़ना पड़ जायेगा. लेकिन ऐसा ही कुछ पटना में देखने को मिला है.


घटना पटना जिले के दनियावां थाना इलाके की है. जहां शराब माफियाओं के खिलाफ शिकायत करना एक महात्मा को भारी पड़ गया. महात्मा ने पुलिस के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल यह घटना सलालपुर के रहने वाले अमित कुमार उर्फ महात्मा जी जुडी हुई है. जो आज कल अपनी पत्नी और एक मासूम बच्चे को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं.


पीड़ित महात्मा अमित कुमार का कहना है कि उसने कुछ ही दिन पहले शराब माफियाओं के खिलाफ शिकायत की थी. जिसके बाद बीती रात उनके घर में कुछ शराब माफियाओं ने हमला बोला. उनके घरवालों के साथ मारपीट की गई और उनकी हत्या करने की धमकी दी गई. उनकी मानें तो शराब माफिया अपने इलाके में पुलिस के खासमखास बने हुए हैं. लाख शिकायत के बावजूद भी पुलिसवाले उनके खिलाफ आवेदन तक स्वीकार नहीं करते हैं.




पीड़ित महात्मा अमित कुमार की पत्नी पिंकी देवी अपनी गोद में एक मासूम बच्चे को लेकर इधर-उधर भटक रही है. दोनों ने कुछ समय के लिए पटना के इस्कॉन मंदिर में बसेरा लिया, लेकिन उनको वहां से भी निकाल दिया. राजधानी की सड़कों पर पैदल ठोकरें खा रहे पति-पत्नी भूख से तड़प रहे हैं. राहगीरों से अपनी परेशानियों को बता रहे हैं. मासूम बच्चे की भूख मिटाने के लिए हर किसी की ओर एक उम्मीद की निगाहों से देख रहे हैं.


अमित कुमार का कहना है कि 20 जनवरी को 10 बोरा शराब उन्होंने शराब माफिया के पास से बरामद करवाया था. जिसके बाद से शराब माफिया उनपर हावी हो गए. उनको गांव से बाहर निकाल दिए. लेकिन फिर भी अमित के हौसले की दाद देनी होगी. क्योंकि तड़पते बच्चे और बिखलती पत्नी को लेकर ठोकरें खाने के बावजूद भी उनका कहना है कि चाहे मेरी जान चली जाये, चाहे मारपीट कर मेरा मर्डर कर दिया जाये, लेकिन फिर बह मैं शराबबंदी की इस मुहीम को आगे तक ले जाऊंगा. मैं वापस गांव लौटना चाहता हूँ और शराब माफियाओं के काले धंधे को बंद कराया चाहता हूँ. अंत में आंखों में आंसू भरे अमित ने कहा कि कोई साथ दे या ना दे, मैं संघर्ष करता रहूंगा...