ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / ‘नीतीश डूबते हुए सूरज.. कोई नामलेवा नहीं और देख रहे PM बनने का...

‘नीतीश डूबते हुए सूरज.. कोई नामलेवा नहीं और देख रहे PM बनने का सपना’ सुशील मोदी का तीखा तंज

31-Dec-2023 04:17 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार उगते हुए नहीं बल्कि डूबते हुए सूरज के समान हैं, जिनकी आभा अब खत्म हो चुकी है। अपने राज्य में उनका कोई नामलेवा नहीं बचा है और वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।


ललन सिंह को जेडीयू अध्यक्ष के पद से हटाए जाने पर सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत लंबे समय तक किसी के साथ निर्वहन नहीं कर सकते हैं। वे जहां भी रहते हैं नाराज रहते हैं। जब एनडीए के साथ थे तब भी नाराज थे अब जब वे महागठबंधन में हैं तो कांग्रेस से नाराज हैं। बात-बात पर नाराज होना नीतीश कुमार की सोहरत है। कांग्रेस ने उन्हें कन्वेनर और प्रधानमंत्री का उम्मीदवार नहीं बनाया तो वे नाराज हो गए।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार डूबते हुए सूरज हैं ये उगते हुए सूरज नहीं हैं। उनकी आभा खत्म हो चुकी है और वोट ट्रांसफर करने की शक्ति खत्म हो गई है। नीतीश कुमार कुछ भी बन जाएं लेकिन वे बीजेपी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नीतीश कुमार यह इशारा इसलिए कर रहे हैं कि कहीं कांग्रेस उन्हें संयोजक या प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बना दें। यही ललन सिंह हैं जिन्होंने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव भी नहीं रखा और कहते हैं कि 40 साल का रिश्ता है। रिश्ता ऐसा निभाया कि इंडी गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार के नाम का किसी ने जिक्र भी नहीं किया।


सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव बैठक में नहीं रखा। अपने राज्य में कोई नामलेवा नहीं है और प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के भारत यात्रा की शुरुआत करने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी भारत यात्रा पर निकले थे। कई राज्यों में गए थे लेकिन तीन राज्यों में बुरी तरह से चुनाव हार गए। चुनाव आ रहे हैं ऐसे में यात्रा और रैली होती रहेगी लेकिन नरेंद्र मोदी का न तो नीतीश कुमार मुकाबला कर सकते हैं और ना ही राहुल गांधी।