पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
15-Dec-2020 05:51 PM
PATNA : 28 दिनों बाद बुलाई गई नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. मुख्य सचिवालय में चल रही कैबिनेट की बैठक में कुल 15 एजेंडों पर मुहर लगी है. नई सरकार के गठन के बाद पहली बैठक 17 नवंबर को हुई थी और आज दूसरी कैबिनेट मीटिंग हुई है.
नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में आत्मनिर्भर बिहार की योजनाओं पर मुहर लगी है. कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद बाहर निकलते वक्त बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि सरकार ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में अगले 5 साल के लिए सरकार के एजेंडे और नीतियों को लेकर कई प्रस्ताव पास किए हैं.
आत्मनिर्भर बिहार के एजेंडे पर मुहर लगने के साथ यह तय हो गया है कि बीजेपी ने बिहार में चुनाव के पहले जो वादा जनता से किया था उस पर अब एक्शन होगा. बिहार में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आत्मनिर्भर विहार योजना के शुभारंभ होगी.
बिहार में 20 लाख रोजगार सृजन के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया है. इसके साथ ही साथ बिहार के अंदर कोरोना का फ्री टीका लगाए जाने को भी कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है.
रोजगार सृजन के लिए बिहार में स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जायेगा. साथ ही साथ आईआईटी और पॉलिटेक्निक संस्थानों में ट्रेनिंग गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है. तकनीकी शिक्षा में हिंदी भाषा को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है. युवाओं को व्यवसाय से जोड़ने के लिए 5,00,000 तक का अनुदान सरकार देगी. अनुदान पर 50 फ़ीसदी सब्सिडी देने का भी फैसला सरकार ने किया है.
कैबिनेट में आज जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है, उसमें अविवाहित महिलाओं के इंटर पास होने पर 25,000 और ग्रेजुएशन प्राप्त करने पर 50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सभी शहरों में बुजुर्ग लोगों के लिए बहुमंजिला इमारत बनाने का फैसला भी किया गया है. एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में सरकार ने ऐसे बच्चे जिनके हृदय में बचपन से ही छेद हो उनके इलाज की मुफ्त सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया है. इस संबंध में भी कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पर मुहर लगाई है.