ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / नीतीश कैबिनेट का फैसला: नगर निकायों के प्रमुख-उप प्रमुख का सीधे चुनाव होगा,...

नीतीश कैबिनेट का फैसला: नगर निकायों के प्रमुख-उप प्रमुख का सीधे चुनाव होगा, वित्तरहित कर्मचारियों को वेतन, छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलेगी

15-Mar-2022 07:42 PM

PATNA : मंगलवार की शाम हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार में नगर निकायों के प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव के लिए नियम बदलने का फैसला ले लिया गया. वहीं, वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए पैसे जारी करने का भी निर्णय किया गया. सरकार ने फर्स्ट डिवीजन से मैट्रिक औऱ इंटर पास करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए भी पैसे देने का फैसला लिया है. कैबिनेट की बैठक में कुल 21 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी.


नगर निकायों के प्रमुख का ऐसे होगा चुनाव

बिहार में तीन स्तर के नगर निकाय हैं. नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत. नगर निगम के प्रमुख मेयर होते हैं तो उप प्रमुख डिप्टी मेयर. इसी तरह नगर परिषद औऱ नगर पंचायतों के भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होते हैं. अब तक इन पदों का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से होता था. यानि पहले वार्ड का चुनाव होता था जिसमें वार्ड पार्षद या काउंसलर चुन कर आते थे औऱ वे प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव करते थे. सरकार ने अब तय किया है कि इन पदों के लिए अब जनता सीधे वोटिंग करेगी. जनता अपने नगर निकाय के प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव डायरेक्ट करेगी. कैबिनेट ने सरकार के इस फैसले पर आज मुहर लगा दिया.


वित्त रहित कर्मचारियों को वेतन के लिए पैसे जारी

बिहार सरकार ने आज वित्तरहित शिक्षण संस्थानों में काम कर रहे शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को वेतन के लिए पैसे जारी करने का फैसला लिया. दरअसल सरकार वित्तरहित शिक्षण संस्थानों को शिक्षकों औऱ कर्मचारियों को वेतन देने के लिए अनुदान देती है. कैबिनेट की बैठक में आज 2017 तक का बैकलॉग खत्म करने का फैसला लिया गया. यानि कर्मचारियों को 2017 तक के वेतन भुगतान के लिए पैसे जारी करने का फैसला लिया गया.


छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलेगी

नीतीश सरकार ने फर्स्ट डिवीजन से मैट्रिक और इंटर परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला कर रखा है. छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए पैसे जारी करने का फैसला आज कैबिनेट में लिया गया है.


14 जज जबरन रिटायर किये गये

राज्य सरकार ने पटना हाईकोर्ट द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में बिहार के अलग अलग कोर्ट में तैनात 14 जजों को जबरन रिटायरमेंट देने की मंजूरी दे दी है. कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया.