ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / नीतीश अपने मंत्रियों के साथ शपथ ले रहे थे और लोगों की जेब...

नीतीश अपने मंत्रियों के साथ शपथ ले रहे थे और लोगों की जेब कट रही थी

17-Nov-2020 07:48 AM

PATNA : सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार जब राजभवन में शपथ ले रहे थे. उसी वक्त कई लोगों की जेब कट रही थी. जी हां, सोमवार की शाम 4:30 बजे से राजकोट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन था. नीतीश कुमार ने अपने 14 मंत्रियों के साथ शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज भवन के आसपास राजेंद्र चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी. राजनीतिक नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मीडिया का बड़ा जमावड़ा था.


इसी भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर पॉकेट मारी करने वाला गिरोह हो राजेंद्र गोलंबर पर सक्रिय हो गया. शपथ ग्रहण समारोह को कवर करने वाले पत्रकारों की जेब और मोबाइल फोन भी उड़ा लिए. राजेंद्र को नंबर पर मौजूद कई लोग यह कहते हुए देखे गए कि उनकी पॉकेट किसी ने मार ली. हालांकि यहां पुलिस बल का अच्छा खासा इंतजाम था लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पॉकेटमार गिरोह ने इसी का फायदा उठाते हुए कई लोगों की जेब पर हाथ साफ कर दिया.


टीवी चैनल के पत्रकार अमिताभ ओझा का मोबाइल फोन भी कवरेज के दौरान किसी उचक्के ने उड़ा लिया. उन्होंने इस मामले में सचिवालय थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई. लेकिन ज्यादातर लोग अपनी जेब कटने के बाद मन मार कर चलते बने. पॉकेटमारों ने भीड़ का खूब फायदा उठाया.