बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
23-Aug-2023 08:51 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह निर्माण विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इससे पहले यह तय हुआ था कि तेजस्वी यादव और गडकरी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत होगी। लेकिन, अब तेजस्वी यादव इस बैठक को लेकर बीते शाम पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसके बाद जाता है माना जा रहा है कि नितिन गडकरी और तेजस्वी यादव के बीच आमने-सामने बैठकर बिहार से जुड़ी सड़क परियोजनाओं के संबंध में बातचीत होगी।
दरअसल, बिहार के नेशनल हाईवे से जुड़ी सड़क परियोजनाओं के संबंध में दिल्ली में सुबह 11:00 बजे से बैठक होनी है। ऐसे में इस बैठक में भाग लेने के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच गए हैं उनके साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसे में अब आज नितिन गडकरी और तेजस्वी यादव के बीच आमने-सामने की बैठक होगी और इस दौरान सड़क निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएंगे।
मालूम हो कि, इस बैठक में बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव जेपी सेतु के समानांतर पुल राज्य सरकार द्वारा भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भेजे गए प्रस्ताव के निलंबित होने तथा पटना में अनीसाबाद से दीदारगंज के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी पर बातचीत करेंगे।
आपको बताते चलें कि, तेजस्वी यादव अपने पुराने कार्यकाल में भी कई परियोजनाओं के संबंध में नितिन गडकरी से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन अब नए कार्यकाल में तेजस्वी यादव पहली बार नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।