ब्रेकिंग न्यूज़

‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

Home / news / नीति आयोग की रैंकिंग में बिहार के जिलों में सुधार.. कटिहार को पहला...

नीति आयोग की रैंकिंग में बिहार के जिलों में सुधार.. कटिहार को पहला स्थान, गया दूसरे नंबर पर

01-Apr-2022 09:26 AM

PATNA : नीति आयोग की रिपोर्ट में भले ही बिहार को कई क्षेत्रों में पिछड़ा बताया जाता हो, लेकिन अब ख़ुशी की बात ये है कि आयोग की फरवरी 2022 की डेल्टा रैंकिंग में देश के 112 आकांक्षी जिलों में कटिहार को पहला स्थान मिला है. वहीं गया को दूसरा, मुजफ्फरपुर को तीसरा व खगड़िया को 7वां स्थान मिला.  कटिहार जिला हेल्थ और न्यूट्रिशन के सूचकांक पर 73 अंक पाकर देश में प्रथम स्थान पाया है, जो बिहार के लिए दोहरी उपलब्धि है.


नीति आयोग द्वारा जारी फरवरी 2022 की रैंकिंग में गया को द्वितीय, मुजफ्फरपुर को तृतीय, खगड़िया को 7वां, पूर्णिया को 14वां, सीतामढ़ी को 19वां, बेगूसराय को 48 वां, शेखपुरा को 54वां, जमुई को 56वां, अररिया को 57वां, नवादा को 64वां, औरंगाबाद को 80वां और बांका को 89वां रैंक प्राप्त हुआ है. फरवरी 2022 की डेल्टा रैंकिंग में बिहार के कटिहार जिला ने 55.9 का कम्पोजिट स्कोर हासिल कर देश में प्रथम स्थान पाया है.


उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि फरवरी महीने की रैंकिंग में बिहार के 4 जिले अंडर-10 में रहे हैं, जो एक अच्छी उपलब्धि है. बिहार के आकांक्षी जिलों में विकास की गति ने रफ्तार पकड़ी है. आने वाले महीनों में अन्य जिले भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और नीति आयोग के प्रत्येक सूचकांकों पर अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे.


उपमुख्यमंत्री ने इन जिलों के डीएम और संबंधित अधिकारियों को बधाई दी. गुरुवार को उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व के साथ-साथ अधिकारियों की मेहनत का प्रतिफल है.