Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
29-Jan-2020 07:13 AM
DELHI: निर्भया के गुनहगारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. दोषियों को सूली पर चढ़ाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसी बीच फांसी टालने के लिए दोषी हर रोज नये कानूनी दांव-पेंच खेल रहे हैं. फांसी से बचने के लिए अब निर्भया के दोषी अक्षय सिंह ने क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है.
अक्षय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है. अक्षय के अलावा एक और दोषी विनय आज दया याचिका दाखिल करेगा. वहीं दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई है और आज इस पर फैसला आएगा. दया याचिका खारिज करने के खिलाफ कोर्ट में दायर याचिका में मुकेश ने डेथ वारंट को निरस्त करने की मांग की है.
कानूनी प्रक्रिया में अगर कोई बदलाव नहीं हुआ तो 1 फरवरी को सुबह 6 बजे निर्भया के चारों गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा. निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए उत्तर प्रदेश जेल महानिदेशालय ने जल्लाद पवन के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है और गुरुवार सुबह उसे तिहाड़ जेल लाया जाएगा.