ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / निर्भया के दरिंदों को फांसी देने पर कोर्ट ने लगाया स्टे, अब चारों...

निर्भया के दरिंदों को फांसी देने पर कोर्ट ने लगाया स्टे, अब चारों को नहीं लटकाया जा सकता 22 जनवरी को

16-Jan-2020 04:04 PM

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से आ रही है. निर्भया के एक अन्य दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फांसी पर लटकाने पर स्टे लगा दिया है. जिसके कारण बताया जा रहा है कि अब चारों को दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि कोर्ट ने कहा है कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों को यह रिपोर्ट देनी होगी कि वह 22 जनवरी को फांसी नहीं देंगे. 

डेथ वारंट के रद्द करने की थी मांग

मुकेश कुमार ने 22 जनवरी का डेथ वॉरंट रद्द करने की मांग करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी. मुकेश ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट के सामने यह मांग रखी थी. लेकिन कोर्ट ने उसकी अर्जी स्वीकार नहीं करते हुए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था. इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट मुकेश की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया था.

7 जनवरी डेथ वारंट हुआ था जारी

7 जनवरी को निर्भया केस के चारों गुनहगारों के डेथ वारंट पर कोर्ट ने फैसला सुना दिया था. पटियाला हाउस कोर्ट में  निर्भया के माता-पिता ने अपनी याचिका में चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की थी. साथ ही चारों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने की अपील भी की थी. जिसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया था.  22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी दोषियों को फांसी देने का डेथ वारंट में तय हुआ था.  दोषी अक्षय, पवन, मुकेश और विनय के पास डेथ वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिन का समय था. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को पटियाला कोर्ट में सुनवाई हुई थी.