ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / नीलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, हमले से पहले 3 गाड़ियों...

नीलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, हमले से पहले 3 गाड़ियों से हुई थी रेकी; CCTV फुटेज की हो रही जांच

26-Aug-2023 07:28 AM

By First Bihar

PATNA : भाजपा नेता सह राजधानी पटना के पार्षद पति नीलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस को एक नई जानकारी हाथ लगी है। सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने कहा कि जिस दिन नीलेश  पर हमला हुआ है उस दिन बाइक सवार अपराधियों के अलावा तीन अन्य वाहनों को भी रेकी करते हुए पाया गया है। अब इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस की टीम तीन अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है घटना में शामिल पाए जाने पर वाहन मालिकों को पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।


दरअसल, नीलेश  मुखिया हत्याकांड में पटना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक दो बदमाशों को पहचान कर अरेस्ट कर चुकी है और अन्य बदमाशों की तलाश में पटना पुलिस की टीम लगी हुई है। इसमें पुलिस को या जानकारी हाथ लगी है कि उसे दिन न सिर्फ बाइक अपराधी बल्कि तीन अन्य वाहनों से भी निलेश मुखिया की रेकी की जा रही थी। इसके बाद आप पुलिस इस एंगल पर भी जांच करने में जुट गई है।


वहीं, बीते कल जब नीलेश  मुखिया का शव पटना पहुंचा तो इस मामले में नामजद आरोपी पप्पू राय और गोरख राय की गिरफ्तारी नहीं होने पर निलेश मुखिया के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा समर्थकों के तरफ से पप्पू राय के आवास के बाहर लगे कई कर के शीशे तोड़ दिए गए। हालांकि इस घटना को लेकर पप्पू राय की तरफ से फिलहाल कोई भी लिखित शिकायत थाने में नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


आपको बताते चले की 31 जुलाई को राजधानी पटना में दिनदहाड़े दीघाट थाना क्षेत्र स्थित नीलेश  मुखिया के कार्यालय जाने के दौरान बेखौफ अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ 7 गोलियां बरसाई थी, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से बेहतर इलाज के लिए एअरलिफ्ट के जरिए दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।